Thursday, 3 November 2011

हैकिंग - ये क्या है?|| Hacking–What is it?


"हैकिंग" गतिविधियाँ , पिछले दशक से कला का दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं. तकनीकी भाषा में हैकिंग का अर्थ होता है किसी कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश करना उससे जानकारी अथवा तथ्य प्राप्त करने हेतु , यह प्रवेश अधिकृत अथवा अनधिकृत हो सकता है | किंतु यहाँ ये बताना अत्यंत आवश्यक है, की आजकल अनधिकृत प्रवेश को क्रैकिंग कहा जाने लगा है, आज से एक दशक पहले हैकिंग को तीन भागों में विभाजित किया जाता था {और यकीन मानिए, वैश्वीकरण  के इस युग में भी हम इस मामले में थोड़े से पिछड़े हुए हैं और अगर आप आज भी कहीं बाहर एथिकल हैकिंग का कोर्स करने जाते हैं तो आप पाएगे की ज्यादातर किताबों में आज भी इसका वर्गीकरण पिछले दशक की जानकारी पर ही किया जा रहा है}, ये तीन भाग हैं -

  1. व्हाईट हैट हैकर , अर्थात वह हैकर जो मौलिक रूप से किसी गलत उद्देश्य से कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश नहीं करता है
  2. ग्रे हैट हैकर, अर्थात वह हैकर जिसका प्रवेश मौलिक रूप से गलत तो होता है पर उसका उद्देश्य नेटवर्क पर लिंक्ड कंप्यूटर को नुक्सान पहुँचाना या डाटा चोरी नहीं होता है
  3. ब्लैक हैट हैकर, अर्थात वह व्यक्ति जिसका उद्देश्य हानि पहुँचाना या/और डाटा चोरी होता है

बदलते तकनीकी परिवेश के साथ ही यह वर्गीकरण भी बदलता जा रहा है, और जैसा आप इस लेख की शुरुआत पढ़ कर अनुमान लगा ही सकते हैं की अब तीसरी श्रेणी यानि ब्लैक हैट हैकर्स को “क्रैकर्स” कहा जाता है,
इसी बदलाव के साथ अब आपको यह भी स्पष्ट करना चाहूँगा की आज के परिदृश्य में "हैकर" का मतलब एक ऐसे कंप्यूटर विशेषज्ञ से है, जो अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर कंप्यूटर नेटवर्क की बारीक से बारीक दरार को भी ढूंढ सकता है और उसे बंद कर सकता है, जिससे कोई अवांछित व्यक्ति उसमे से नेटवर्क में प्रवेश करके डाटा से हेर फेर ना कर सके या नेटवर्क को नुक्सान न पहुंचा सके |
इस चिट्ठे की पहली तकनीकी पोस्ट होने के नाते मैं इसे संक्षिप्त ही रख रहा हूँ, आशा है आपकी टिप्पणियों के जरिये आपके सुझाव, रुझान इत्यादि के बारे में जान पाऊंगा और आने वाली पोस्टों में आपको और अधिक हैकिंग और क्रैकिंग तथा अन्य टैकपंथी के बारे में अवगत करा पाऊंगा |

~आभार~
(आपके सुझावों तथा टिप्पणियों का इंतज़ार रहेगा) 

No comments:

Post a Comment